रांची, अक्टूबर 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दूबे ने पूर्व मुख्यमंत्रियों रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अब एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के मुख्यमंत्री बनकर केवल झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। राज्य की जनता और युवा वर्ग अब इन जुमलेबाज नेताओं के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। जिनके शासनकाल में भर्ती घोटाले, पेपर लीक और भ्रष्टाचार चरम पर थे, वे आज नैतिकता का पाठ पढ़ाने निकले हैं। उन्होंने कहा कि रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी दोनों को पहले यह बताना चाहिए कि उनके शासन में युवाओं को बेरोजगारी और अपमान के सिवाय क्या मिला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने नियमित नियुक्तियों, लोकल नीति और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं के भविष्य को सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.