पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरीखेड़ा निवासी आरती देवी पत्नी हरवंश कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि वह अपने पति के साथ 26 दिसंबर को शाम छह बजे कल्याणपुर से दवा लेकर लौट रही थी। गौहनिया रेलवे क्रासिंग पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसके पति हरवंश की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...