भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। एक्सीडेंट में पीरपैंती के युवक की मौत मामले में परिजन ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। प्रीतम कुमार ने बयान दिया है जिसमें बताया है कि 16 फरवरी की रात में उनके भतीजे सोनू कुमार का एक्सीडेंट हो गया था। वह घर के बाहर टहल रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। मायागंज में उसे भर्ती कराया गया जहां 17 फरवरी की रात उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...