काशीपुर, मार्च 18 -- बाजपुर, संवाददाता। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे काशीपुर निवासी व्यक्ति ने एक कार चालक पर बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। काशीपुर के गिन्नी खेड़ा निवासी आकाश ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बुआ का लड़का मनीष 14 मार्च को बाइक से बाजपुर के फौजी कॉलोनी निवासी बहन के घर आ रहा था। ग्राम रमपुरा शाकर मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया और कार चालक फरार हो गया। बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.