भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर। एक्सीडेंट में जख्मी हुए पीरपैंती के रहने वाले शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मो शाहिदो की पत्नी अजमिरी खातून ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। महिला ने बताया है कि उसके पति ऑटो से पीरपैंती स्टेशन जा रहे थे। ऑटो पलटने से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...