फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 15 -- मोहम्मदाबाद । एक्सीडेंट में घायल की इलाज के बीच मौत हो गई । दौलतपुर चिर्रा गांव निवासी मोहम्मद सनी ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि 14 दिसंबर को वह अपने छोटे भाई मोहम्मद श्याम के साथ भैंस खरीदने डूंगरपुर जा रहा था l दोपहर लगभग 3 बजे रठौरा की तरफ से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल के चालक ने तेजी व लापरवाही से चला कर उसके भाई मोहम्मद श्याम को टक्कर मार दी l जिससे श्याम गंभीर रूप से घायल हो गया l सनी अपने भाई को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया तथा स्वजनों को सूचना दी l हालत गंभीर होने पर स्वजन घायल को इलाज के िलये निजी चिकित्सालय ले गए l हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे आगरा रेफर कर दिया l आगरा में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह 7:30 बजे मोहम्मद श्याम की मौत हो गई l स्वजन शव को लेकर घर आ गए...