भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक विक्की कुमार की एक्सीडेंट में जख्मी होने पर मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के पिता अमरनाथ निषाद ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनका बेटा दोस्त के साथ जा रहा था। टोटो ने बाइक में ठोकर मारी थी। दोनों को मायागंज में भर्ती कराया। सोमवार को विक्की की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...