मथुरा, दिसम्बर 30 -- रविवार देर शाम अलाव ताप रहे लोगों को कुचलने वाली कार को पुलिस द्वारा बदल देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एससी-एसटी एक्ट और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सूचना पर पहुंची एसडीएम व सीओ मांट ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। बताते चलें कि रविवार देर शाम राजेंद्र निवासी सुरीर बिजऊ (65), शशिमोहन व बनवारी लाल अलाव जलाकर ताप रहे थे। तभी थार सवार ने तीनों को टक्कर मार दी। इसके चलते बनवारी उर्फ बेनामी की मौत हो गयी थी और शशिमोहन तथा राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया और चालक की तलाश में जुट गयी थी। सोमवार को पुलिस ने प...