गिरडीह, जून 6 -- पीरटांड़। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित हरलाडीह से लेकर लटकट्टो पिकेट तक एक्सीडेंटल जोन बन गया है। इस मार्ग में आये दिन वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहा है। यह क्षेत्र मधुबन थाना तथा पीरटांड़ थाना क्षेत्र में विभक्त है। तेज गति के कारण सड़क दुर्घटना में लोगों को जान तक गंवानी पड़ रही है। बताया जाता है कि गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग में वाहनों की तेज गति दुर्घटना का कारण बन रहा है।लटकट्टो पिकेट से लेकर हरलाडीह तक आये दिन वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे है। मधुबन व पीरटांड़ थाना में विभक्त यह मार्ग में वाहनों की तेज रफ्तार चालकों के लिए काल बन रह है। बुधवार देर रात धावाटांड के पास एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। हलाकि स्कार्पियो पलटने किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति नही हुई। पर स्कार्पियो सवार लोग मामूली रूप से घायल ह...