बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। नजीबाबाद रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने से बाइक चोरी की घटना सामने आई। हालांकि चोर बाइक लेकर ज्यादा दूर नहीं जा सके और कुछ दूरी पर ही उसे छोड़कर फरार हो गए। गुरूवार को दोपहर मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी बिलाल अहमद किसी काम से एक्सिस बैंक गए थे। उन्होंने अपनी बाइक बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब बाहर आए तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। बाइक गायब देख बिलाल घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बाइक की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी हुई मिल गई। माना जा रहा है कि किसी कारण से चोर बाइक छोड़कर भाग गए। अपनी बाइक वापस मिलने पर बिलाल अहमद ने पुलिस का धन्यवाद किया। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार को गलतफहमी हो गई थी। बाइक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.