लखनऊ, फरवरी 18 -- विकासनगर के शेखुपुरा स्थित एक्सिस बैंक की शाखा का कैशियर मनीष तिवारी 11 लाख रुपये गबन कर लंबी छुट्टी पर चला गया। कार्यवाहक कैशियर ने कार्यभार लेकर जब कैश का मिलान किया तो यह गड़बड़ी पकड़ी गई। बैंक की आंतरिक जांच के बाद शाखा प्रबंधक ब्रजेश कुमार मिश्रा ने विकासनगर थाने में कैशियर मनीष तिवारी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस तफ्तीश कर रही है। थानाप्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक बैंक के शाखा प्रबंधक ने तहरीर देकर बताया कि मनीष तिवारी कैशियर के पद पर तैनात थे। नौ सितंबर 2025 को ड्यूटी के बाद कैशियर मनीष तिवारी ने अवकाश के लिए आवेदन किया। इसके बाद शाम को काम ख्तम होने के बाद वह लंबी छुट्टी पर चले गए। अवकाश पर जाने से पूर्व मनीष ने ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर मानवेंद्र सिंह की मौजूदगी में रिलेशनशिप ऑफिसर आनंद कुमार को कैश की जिम्...