फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- सर्विलांस और एसओजी पुलिस टीम ने बैटरी चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक्साइड कंपनी की 24 बैटरी और एक कार बरामद की है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रविशंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना नारखी, सर्विलांस, एसओजी पुलिस टीम ने चोरी की एक्साइड कंपनी की 24 बैटरियों को बरामद किया है। टीम ने चोरी करने वाले अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र हरिमोहन निवासी नगला बेरी थाना पचोखरा, अवनीत पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम पलिया दोयम थाना जसराना, बृजेश पुत्र पदम सिंह निवासी तुलसीनगर गोबर चौकी थाना ताजगंज आगरा को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.