जहानाबाद, दिसम्बर 20 -- हुलासगंज, निज संवाददाता स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन जहानाबाद के द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को सामान्य पाया। वहीं साफ सफाई एवं कर्मचारियों की उपस्थित पर संतोष व्यक्त किया। एक्सरे टेक्नीशियन के अनुपस्थित रहने एवं एक्सरे रूम बंद पाए जाने पर एक्सरे टेक्नीशियन की खोज की गई। लेकिन वह समय से पूर्व ही एक्सरे रूम को बंद करके चला गया था। इस संबंध में सिविल सर्जन जहानाबाद ने बताया कि उस पर पूर्व में भी शिकायतें मिली है। लोगों का कहना है कि एक्सरे टेक्नीशियन स्थानीय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं रोगियों के साथ भी बहुत अच्छा व्यवहार नहीं करता है। एक्सरे टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण की मांग की गई है तथा यदि उसके बर्ताव में परिवर्तन नहीं आया तो उसपर कार्रवाई की ज...