एटा, फरवरी 9 -- नगला मई निवासी 70 वर्षीय महिला मानवती पत्नी स्वर्गीय अनोखेलाल का एक्सरे कराने को परिजन दो घंटे तक पांचवें फ्लोर से ग्राउण्ड फ्लोर तक स्ट्रेचर ढूंढते रहे। काफी देर बाद जब स्ट्रेचर मिला तो मरीज को पांचवीं मंजिल पर लेकर पहुंचे लेकिन तब तक मरीज की मौत हो गई। मृत महिला के परिजनों ने एक्सरे कराने के लिए स्टाफ से कोई सहयोग न मिलने का आरोप लगाया है। सोमवार दोपहर में मेडिकल कालेज में मौजूद नगला मई निवासी सूबेदार पुत्र स्वर्गीय अनोखेलाल ने बताया कि मां मानवती को सांस लेने में दिक्कत होने पर रविवार शाम को पांच बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां से उनको मेडिसिन महिला वार्ड में भर्ती करा दिया। सोमवार सुबह 9 बजे चिकित्सक ने एक्सरे कराने को कहा। मरीज ले जाने के लिए स्ट्रेचर लेने गेट पर पहुंचे। जहां पर स्ट्रेचर नहीं मिला। गेट पर बताया कि ...