बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। एक्सप्लोर स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नंदेश्वर सिंह, विवेक सिंह एवं डॉ. हरिशंकर सिंह मौजूद रहे। विद्यालय के संस्थापक पुष्पेंद्र सिंह, चेयरमैन रौनित सिंह तथा निदेशक श्रीमती शुभांगी सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने तालियों की गूंज से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों के लिए नि:शुल्क स्नैक्स एवं कॉफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.