मथुरा, फरवरी 9 -- थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-88 पर शनिवार तड़के हुए हादसे के बाद पुलिस ने बस और डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही व अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। अभी तक दोनों वाहनों के चालक फरार हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले रखा है। इनका टैक्नीकल मुआयना कराया जा रहा है, वहीं उपचाररत बस सवार अपने परिजनों के साथ चले गये। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात नागलोई, दिल्ली से स्लीपर कोच चालक करीब पांच दर्जन सवारियां लेकर कानपुर जा रहा था। देर रात करीब पौने तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर जाते समय सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन-88 के समीप बस चालक ने लोगों को लघुशंका कराने के लिये रोड किनारे रोका था। सवारियां नीचे उतर कर बस के पीछे खड़े हो गये तो कुछ बाथरूम करने चले गये, तभी पीछे से आयी डीसीएम क...