मथुरा, फरवरी 16 -- थाना नौहझील अंतर्गत बाजना कट के समीप ट्रैक्टर में पीछे से अनियंत्रित वैन्यू कार घुस गयी। इसके चलते ट्रैक्टर चालक व कार सवार चार लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार को भिजवाते हुए वाहनों को एक ओर कर यातयात सुचारु कराया। रविवार दोपहर डेढ़ बजे वैन्यू कार सवार नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन-64.500 के समीप रोड पर चल रहे ट्रैक्टर में पीछे से अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इसके चलते कार सवारों में चीख-पुकार मच गयी। राहगीर पुलिस को सूचना दे लोगों को निकलवाने में जुट गये। इस दौरान ट्रैक्टर चालक राकेश निवासी भरतपुर के अलावा कार सवार सुमित यादव निवासी मुस्तफाबाद रोड, थाना शिकोहाबाद, प्रियांशु यादव, गुलशन यादव घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नौहझील प...