कन्नौज, जनवरी 9 -- तिर्वा, संवाददाता। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा इंफोटैक सेक्टर-ए के निवासी अंसार (32) पुत्र नूर हसन बाइक से लखनऊ जा रहे थे। पचोर चौकी के सामने किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। पचोर चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम ने घायल को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...