मुजफ्फर नगर, फरवरी 23 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर मुआवजे की मांग को लेकर बिराल के ग्रामीण धरने पर बैठ गए है। ग्रामीणों ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर एक्सप्रेस वे का कार्य भी बंद करा दिया है। धरने पर बैठे संदीप कुमार व भीम सिंह ने बताया कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के बीच आए हाईटेंशन लाइन के टावरों को हटाकर किसानों के खेतों में स्थानांतरित किए गए हैं। इसके अलावा लाइन खींचने में किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। सभी किसानों को शीघ्र मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था। लाइन चालू हो जाने के बाद अब कोई बात करने को तैयार नही है। जिसको लेकर किसान नायब तहसीलदार से लेकर डीएम तक मुआवजा दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि संवाद बहुत हो चुका है, अब तो विवाद के नाम पर बैठ गए हैं। आरपार की लड़ाई कर ही यहां से उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.