कन्नौज, फरवरी 14 -- ठठिया, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के बहसुईया गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक अनियन्त्रित होकर पलट गया। सूचना पर ठठिया पुलिस व यूपीडा कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चालक व परिचालक को बाहर निकाला। ट्रक को क्रेन की मदद से मौके से हटा दिया गया। आगरा के गोवा निवासी हरिओम पुत्र मुन्नालाल और हेल्पर रामू पुत्र मुकेश राजस्थान से एक ट्रक में नमक की बोरियां लादकर बिहार जा रहे थे। जब उनका ट्रक एक्सप्रेस-वे पर ठठिया के बहसुईया गांव के सामने पहुंचा। चालक को झपकी आ जाने से ट्रक अनियन्त्रित होकर पलट गया। कंटेनर पलटते ही एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही ठठिया थाना पुलिस फोर्स और यूपीडा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। यूपीडा कर्मचारियों की देखरेख में हाइड्रा मशीन की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.