उन्नाव, फरवरी 15 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तोदा गांव के पास रविवार भोर पहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जनपद हरदोई के मल्लावां निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र रविवार सुबह बाइक से लखनऊ जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...