फरीदाबाद, फरवरी 10 -- नूंह। दिल्ली-मुंबई बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर खतरनाक स्टंट करने वाले दूसरे ट्रक चालक को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई। दोनों चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक यह घटना 3 फरवरी की शाम करीब चार बजे फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में चैनल नंबर-74 के पास गांव रीगड़ के नजदीक हुई थी। दो ट्रक कंटेनर चालक तेज रफ्तार में वाहन लहराते हुए चला रहे थे और खतरनाक स्टंट कर रहे थे। इससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और यात्रियों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। एक जागरूक राहगीर ने दोनों ट्रकों की अलग-अलग वीडियो बनाई और पुलिस को सौंप दी। वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गए। इसके बाद पुलिस ने ट्रकों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच...