उन्नाव, मार्च 31 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित कोरो कल्याण अंडरपास पुल के पास रविवार रात मूर्तियों से लदी डीसीएम का टायर फट गया। बेकाबू होकर वाहन गड्ढे में पलट गया। इससे चालक और खलासी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जिला फर्रुखाबाद के रहने वाले सत्य नारायण पुत्र गोकरण और खलासी रामू डीसीएम में दिल्ली से प्लाई, चीनी मिट्टी की मूर्तियां तथा क्रॉकरी आदि सामान लादकर रांची जा रहा था। वह हसनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ आगरा-एक्सप्रेसवे स्थित कोरो कल्याण अंडरपास पुल के पास ही पहुंचा था कि डीसीएम के अगले हिस्से का बायां टायर फट जाने से दस फीट नीचे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक गोकरण और खलासी रामू को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा और पुलिस की टीम ने जख्मी चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.