उन्नाव, दिसम्बर 3 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित गहरपुरवा गांव के पास बुधवार सुबह चालक को झपकी लगने से ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलटने से चालक व खलासी चोटिल हो गए। घटना के बाद यूपीडा टीम ने मौके का रेस्क्यू कर आवागमन बहाल कराया है। राजस्थान जिला भीलवाड़ा के थाना व गांव पंधेर के रहने वाले चालक राजू लाल पुत्र बजरंगी लाल अपने साथी खलासी प्रधान पुत्र लालाराम निवासी सरकाउलास थाना धोनी जनपद टोंक राजस्थान के साथ ट्रक में प्लास्टिक दाना लाद कर सूरत गुजरात से संडीला हरदोई जा रहा था। बुधवार सुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित गहरपुरवा गांव के निकट चालक को झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग पर पलट गया। हादसे में चालक व खलासी मामूली चोटिल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गय...