बांदा, फरवरी 17 -- बांदा। संवाददाता साइकिल से घूमने निकले किशोर को बुदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फतेहपुर जिला के रमवा गांव निवासी 15वर्षीय छात्र आयुष विश्वकर्मा पुत्र अनिल विश्वकर्मा गांव के कोटेश्वर इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढता था। मंगलवार की दोपहर वह साइकिल से घूमने के लिए बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के महोखर की तरफ आ गया। तभी सामने से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचन पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए कार चालक ने अपना नाम विकास मित्रा पुत्र ह्दय नारायण निवासी फतेहपुर बताया है। मृतक के पिता ने बताया कि आयुष उसका इकलौता पुत्र था। वह घूमता हुए बुलेदखंड एक्सप्रेस बे की तरफ आ गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.