भभुआ, फरवरी 11 -- कार्य स्थल पर प्रकाश रहने व वाहनों की आवाजाही से इलाका गुलजार मालवाहक वाहनों की आवागमन से खराब हो रही सड़क, बढ़ेगी परेशानी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में भारत माला परियोजना से एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। देर रात तक काम हो रहा है। समय पर निर्माण कार्य पूरा कर लेने के लक्ष्य के साथ इसका काम किया जा रहा है। कार्य स्थल पर प्रकाश की बेहतर व्यवस्था होने से आसपास के गांवों में लोग देर रात तक आ-जा रहे है। निर्माण कार्य को लेकर देर रात तक मिट्टी की ढुलाई हो रही है। ग्रामीण बताते हैं कि भभुआ-अधौरा, कसेर माइनर, सरैया-मुंडेश्वरी पथ में देर रात तक बड़े वाहनों के आने-जाने की आवाज सुनाई पड़ रही है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से विकास की गति तेज होगी। लेकिन, फिलहाल मिट्टी लदे ओवरलोड वाहनों के परिचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.