कन्नौज, मई 10 -- तालग्राम, संवाददाता। एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में सवार पांच लोगों में से दो जुड़वा बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। जनपद मेरठ थाना परतापुर के डुमरावाली निवासी धूसन कुमार पुत्र राजपाल कार लेकर नोयडा से बहराइच जा रहे थे। कार में काव्या (8) रियांश (8) पुत्रगण अनुरुद्ध पटेल के अलावा दो अन्य लोग सवार थे। शनिवार की दोपहर जब उनकी कार एक्सप्रेस वे किमी.178 के करीब पहुंची। तभी चालक धूसन को नींद की झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक धूसन और काव्या व रियांश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचें एक्सप्रेस वे के कर्मियों ने घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी तालग्राम भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा 172 पर भेज दिया। ई-रिक्सा पलट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.