सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- धनपतगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सर्विस रोड अराजकतत्वों और अपराध का केन्द्र बन गया है। जो ग्रामीणों के लिये परेशानी का सबब है। शाम से देर रात तक लगते शराबियों के जमावड़ों को रोकने में पुलिस महकमा नाकाम नजर आ रहा है। मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने के लिये पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे सर्विस रोड का निर्माण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई सुविधा अब असुविधा में तब्दील होती जा रही है। यह रोड अराजकतत्वों के लिए आसान है। स्थानीय पुलिस प्रशासन इस समस्या से उदासीन है। देर शाम इन रास्तों पर निकलने में ग्रामीण खुद को असुरक्षित मानते हैं। उनका आक्रोश है कि इन्हीं मार्गों से निकलती पुलिस इनको देखकर नजर अंदाज करती है। इसके चलते ग्रामीणों में इनके विरुद्ध शिकायत करने की हिम्मत जवाब दे जाती है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.