दरभंगा, दिसम्बर 23 -- मनीगाछी, मनीगाछी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने सोमवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान प्रखंड उपाध्यक्ष बैजू माली व सलाहकार संजीव झा के नेतृत्व में टटुआर पंचायत में चलाया गया। इसके पूर्व इसी मांग को लेकर मनीगाछी रेलवे स्टेशन पर सांकेतिक धरना दिया जा चुका है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा मनीगाछी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता को जोरदार तरीके से उठाया। लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों एवं आम यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदित्य मंडल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हस्ताक्षरों ...