चंदौली, जनवरी 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्टेशन मास्टर राकेश राजेंद्र पटेल को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांगों को नहीं सुनता तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों की ठहराव को लेकर अवगत कराया। सकलडीहा रेलवे स्टेशन दानापुर मंडल का आखिरी रेलवे स्टेशन है। यहां पर कोरोना कल से पूर्व दो एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी लेकिन उसके बाद यहां पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन रूकती है जिसके कारण व्यापारियों, छात्रों व आम जनमानस को दिल्ली, मुंबई, गुजरात पंजाब और लखनऊ जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन का लगभग छह हजार र...