औरैया, नवम्बर 19 -- अछल्दा, संवाददाता। कोरोना काल के दौरान बंद की गई एक्सप्रेस ट्रेनों के अछल्दा स्टेशन पर ठहराव को पुन: बहाल कराने की मांग को लेकर को अछल्दा क्षेत्र के नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर तीन प्रमुख ट्रेनों-सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, कानपुर-अलीगढ़ सुपरफास्ट मेमू तथा संगम एक्सप्रेस के ठहराव को तत्काल प्रभाव से शुरू करने की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना महामारी के दौरान इन ट्रेनों का अछल्दा स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया था, लेकिन सामान्य परिस्थितियां लौट आने के बावजूद अब तक ठहराव बहाल नहीं किया गया है। इससे स्थानीय यात्रियों, छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.