फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर लक्जरी बस के चालक को नींद का झोंका आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन माह के मासूम बालक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना नसीरपुर पुलिस, यूपीडा ने बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बस में फसी सवारियों की बाहर निकाला। इस दौरान हादसे में 3 माह के बालक शुभ पुत्र कृष्णा निवासी सौराहा जनपद गोरखपुर की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शिकोहाबाद अस्पताल में भेज दिया। वहीं क्षतिग्रस्त बस को एक्सप्रेस वे से हटवाकर थाने भेज दिया। घायल सवारियों में कृष्णा यादव पुत्र रामाबद्ध यादव, बबीता यादव पत्नी कृष्णा यादव निवासीगण सौराहा जनपद गोरखप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.