शामली, फरवरी 23 -- बागपत से कार में आए प्रेमी युगल ने बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जहर खा लिया। इसके चलते युवक की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को कार के अंदर से सल्फास की शीशी मिली है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, आशंका है कि दोनों के अलग-अलग बिरादरी के होने के चलते शादी न हो पाने से उन्होंने एक साथ जान देने का खौफनाक कदम उठाया। युवती की हालत में सुधार होने पर सच सामने आएगा। सोमवार की शाम करीब छह बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर बाबरी से करीब सौ मीटर दूर हिरणवाड़ा के पास बीस वर्षीय युवक-युवती गिरते पड़ते कार से बाहर निकले और सड़क पर छटपटाने लगे, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन करने की जानकारी दी। एक राहगीर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस...