मैनपुरी, अगस्त 5 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 89 के निकट डीसीएम ने होंडा कार सवारों को टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से एक कार सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को तड़के ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया और परिवार के लोगों को जानकारी दे दी। मृतक दिल्ली से एक्सप्रेसवे होकर बिहार जा रहे थे। बिहार के वेस्ट चंपारन क्षेत्र के ग्राम इमाम चौक निवासी 25 वर्षीय राजकुमार पुत्र रामबाबू अपने साथी सुमित, विनीत और मानव के साथ दिल्ली गया था। दिल्ली में काम निपटाने के बाद चारों कार से वापस घर लौट रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 89 के निकट डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी। तेज धमाके के साथ कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.