नोएडा, जनवरी 10 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने से उसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने के पहले ही एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिल्ली के सरिता विहार के नसीम और इरफान शुक्रवार को किसी काम से नोएडा आए थे। एमिटी चौकी क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को आनन फानन में नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने नसीम को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोट लगी थी। इरफान के पैर में चोट आई है। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और हालत सामान्य बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.