अमरोहा, जनवरी 14 -- हसनपुर, संवाददाता। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे जल्द शुरू होने जा रहा है। अफसरों के मुताबिक फिनिशिंग, पौधरोपण व लाइटिंग आदि सुंदरीकरण कार्य पूरा हो चुका है। टोल बूथों का भी सफल परीक्षण हो चुका है। बिना किसी परेशानी टोल बूथों से फास्ट टैग लगे वाहन तुरंत निकल गए। एक्सप्रेसवे शुरू होते ही जिले के लोगों को सफर में बेहद आसानी होगी। गौरतलब है कि मेरठ से प्रयागराज तक 36,230 करोड़ की लागत से 594 किमी लंबा एक्सप्रेसवे तैयार हो चुका है। एक्सप्रेसवे जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के 25 गांवों से होकर गुजर रहा है। कुल लंबाई के एक्सप्रेसवे को टुकड़ों में बांटकर निर्माण कार्य पूरा किया गया। 2022 से ग्रुप एक के अंतर्गत हापुड़ के शंकराटीला पुल से बदायूं तक 130 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा करने के...