उन्नाव, फरवरी 1 -- गंजमुरादाबाद। सड़क किनारे खड़ी कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि हादसे के दौरान कार में कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। कन्नौज अंतर्गत थाना ठठिया के गांव खैरनगर निवासी चालक जितेंद्र सिंह चौहान पुत्र दर्शन सिंह कार लेकर बांगरमऊ क्षेत्र से कन्नौज की तरफ जा रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नेवल गांव के निकट वह कार किनारे खड़ी करके लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घटनास्थल पर रेस्क्यू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...