फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के सेक्टर-17 फ्लाईओवर के सामने एक कार आग का गोला बन गई। हालांकि, कार सवार बचने में कामयाब हो गए। यह हादसा बुधवार शाम का है। कार मालिक महेंद्र मलिक सेक्टर-17 के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार में धुआं निकलते देखा तो वे साइड में कार को रोककर उतर गए। उनके उतरते ही कार आग का गोला बन गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों नेकरीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...