फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर को दो कारों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार में सवार जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव करीब 60 वर्षीय सेक्टर-सात निवासी कुलदीप भाटी उर्फ दीपू की मौत हो गई। जबकि इनोवा गाड़ी में सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इस हादसे से जिला बार एसोसिएशन में शोक की लहर है। सेक्टर-सात डी निवासी कुलदीप भाटी उर्फ दीपू वर्ष 2012 में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव रहे थे। बुधवार सुबह सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत गए थे। वहां से बल्लभगढ़ मोहना रोड पर डॉ. प्रताप सिंह कंवर के क्लीनिक पर पहुंचे। जब क्लीनिक पर डॉक्टर नहीं मिले तो वह डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर चढ़कर वापस घर की ओर लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-तीन के सामने पहुंचे तो उनकी कार की भिड़ंत एक्सप्रेसवे पर एक इनोवा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.