समस्तीपुर, दिसम्बर 15 -- उजियारपुर। प्रखंड से होकर गुजरने वाली पटना पूर्णियां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए उजियारपुर अंचल के 176 हेक्टेयर जमीन का भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उजियारपुर अंचल कार्यालय के अनुसार भू अर्जन के लिए 3 अ (खेसरा प्रकाशन) की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। प्रखंड के एक दर्जन राजस्व गांव से गुजरने वाली इस परियोजना के लिए उजियारपुर अंचल का 176 हेक्टेयर भूमि पर 2034 खेसरा का उपरोक्त 3 अ प्रक्रिया के तहत खेसरा का प्रकाशन होगा। उसके बाद प्रति खेसरा भूमि का हाई लेवल कमेटी जमीन का मूल्यांकन कर सार्वजनिक करेगी। फिर भूस्वामी को संबंधित खेसरा का भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (एलपीसी) निर्गत किया जाएगा। भूमिस्वामी उस एलपीसी के आधार पर जमीन का मुआवजा प्राप्त करेंगे। इसकी पुष्टि करते हुए उजियारपुर सीओ आकाश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.