फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से रविवार को सेक्टर 30 से सेक्टर 17 के पास तक के अवैध कब्जों को हटाया गया। यह कार्रवाई 12 मार्च जारी रहेगी। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। सेक्टर-37 से लेकर सेक्टर-3 तक यह अतिक्रमण फैला हुआ है। रोड पर झुग्गियों के अलावा रेहड़ी-पटरी वालों ने कब्जा किया हुआ है। इसके अलावा व अवैध बाजार व डेयरी आदि भी चल रही हैं। दुकानों ने भी सर्विस रोड के ऊपर तक अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जाम की समस्या शुरू हो गई है। सुबह-सुबह पीक ऑवर में दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। इसे लेकर एचएसवीपी की ओर से तीन दिनों से सड़क पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.