नोएडा, नवम्बर 27 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल और एक तमंचा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने गुरुवार को एक्सपो मार्ट के पास से शाहिद उर्फ चऊआ निवासी झुग्गी झोपड़ी सूरजपुर और मौहम्मद अफसर निवासी बिहार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...