हाथरस, दिसम्बर 5 -- राष्‍ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत हाथरस जनपद के विद्यार्थियों की दिल्ली-जयपुर शैक्षिक एक्सपोज़र विजिट प्रारम्भ हाथरस। माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत जनपद हाथरस के राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर दिल्ली एवं जयपुर के लिए रवाना हुए। एक्सपोज़र विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों के ज्ञानार्जन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास तथा उच्च शिक्षण संस्थानों से प्रत्यक्ष परिचय कराना है। पहले दो दिनों में छात्र-छात्राएं दिल्ली के प्रमुख संस्थानों राष्ट्रपति भवन,नेशनल साइंस सेंटर,नेशनल इंस्टीट्यूट (संबंधित विभाग) का भ्रमण करेंगे। अगले दो दिवसों में विद्यार्थी जयपुर के प्रमुख उच्च शिक्षण एवं आयुर्वेद संस्थानों और संग्रहालयों का अवलो...