पीलीभीत, नवम्बर 19 -- पीलीभीत। देवहा नदी पर स्थित पुल की मरम्मत कराए जाने के क्रम में रूट डायवर्जन और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। पुल पर एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत कार्य कराया गया। इससे पूर्व कैलाश नदी के पुल पर कराया जा रहा कार्य पूरा करा लिया गया है। वाहनों को एहतियात के साथ गुजारा गया। बता दें कि बीते दिवस बरेली भुता बीसलपुर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन के आदेश लागू किए गए थे। ताकि वाहनों को आने जाने में असुविधा न हो और जाम की स्थितियां न पैदा हो। यह व्यवस्था 15 दिसंबर तक रहेगी। इसके लिए अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने एसपी पीलीभीत व बरेली को पत्र भेज दिया था। बरेली-भुता-बीसलपुर मार्ग संख्या 730 बी के किमी. 28 बी में करीब देवहा नदी के पुल पर एक्ससपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्मा...