गोरखपुर, जनवरी 29 -- सहजनवा/पिपरौली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमटौरा गांव में एक निजी नेत्र चिकित्सालय ने गुरुवार को लगाए गए स्वस्थ्य शिविर में तीन दिन बाद एक्सपायर होने वाली आई ड्रॉप डाल दी। हालांकि, आई ड्रॉप डालने के बाद किसी ग्रामीण को कोई दिक्कत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के अमटौरा में एक निजी आई हॉस्पिटल की ओर से गुरुवार को आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया गया था। गांववालों ने आंखों की जांच कराई। इस बीच कुछ ग्रामीणों को आंखों की दिक्कत होने पर आई ड्रॉप डाली गई। इस बीच किसी ग्रामीण की निगाह आई ड्रॉप पर गई, तो देखा कि आई ड्रॉप जनवरी 2026 में एक्सपायर होने वाली है। उसके एक्सपायर में तीन दिन शेष बचे हैं। हालांकि इस पर ग्रामीणों ने कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन, उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

ह...