बिजनौर, फरवरी 13 -- चांदपुर-धनौरा मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर शुक्रवार दोपहर एक्सपायर डेट की कोल्डड्रिंक पीने से दो कांवड़ियों की तबीयत बिगड़ गई। कांवड़ियों की बिगड़ी हालत देखते ही उनके साथियों हंगामा शुरू कर दिया। सूचना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डाक्टर बुलाकर दोनों कांवड़ियों का उपचार कराया। स्वस्थ होने के बाद पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कांवड़ियों के जत्थे को अमरोहा के लिए रवाना कराया। दूसरी ओर कांवड़ियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार से कांवड़ लेकर अमरोहा लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे ने शुक्रवार दोपहर चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित अलदुआ रेस्टोरेंट से दो लीटर की कोल्डड्रिंक की बोतल खरीदी। आरोप है कि कोलडड्रिंक पीते ही शिवभक्त अनिल सिंह...