बुलंदशहर, फरवरी 13 -- बाजार में एक ओर जहां 25 रुपये किलो की दर से गेहूं की बिक्री हो रही है, वहीं दूसरी ओर मात्र सात रुपये किलो में आशीर्वाद कंपनी का आटा बेचा जा रहा है। देवीपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक्सपायरी सामान बेचने वाले एक गोदाम पर कार्रवाई की है। जहां से बड़े पैमाने पर आशीर्वाद समेत अन्य कंपनियों का आटा, कोल्ड ड्रिंक, सॉस, अचार, बच्चों की खाने वाली कैंडी, विभिन्न प्रकार के जूस, गेहूं और मक्का का आटा, दाल, बेसन, विभिन्न प्रकार के प्रोटीन पाउडर, मिठाईयां समेत अन्य खाद्य पदार्थ बरामद किए हैं। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि डीएम आवास के पीछे स्थित देवीपुरा कालोनी में एक गोदाम में एक्सपायरी सामान की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.