गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की मूलभूत सुविधाओं को लेकर फ्लैट ऑनर फेडरेशन ने जीडीए को पत्र लिखा है। पत्र के जरिए फेडरेशन ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने और सड़क चौड़ीकरण के बजाय नई वैकल्पिक व्यवस्थाएं विकसित करने पर विचार करने की मांग की है। फेडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने कहा है कि यदि वर्तमान स्थिति में छेड़छाड़ हुई तो उसकी वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के लिए जीडीए प्रशासन ही जिम्मेदार रहेगा। उन्होंने कहा है कि फेडरेशन के सदस्य राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों के हितों की रक्षा और उनके लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.