जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- एक्सएलआरआई जमशेदपुर में छह और सात दिसंबर को होमकमिंग का आयोजन होगा। संस्थान के एल्युमनाई एसोसिएशन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व छात्रों का स्वागत शनिवार सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इसमें संस्थान के वैसे पूर्व छात्र भाग लेंगे, जो अब बड़ी कंपनियों में बिजनेस लीडर हैं। इसमें सिर्फ देश ही नहीं, विदेश के भी पूर्व छात्र होंगे। दो दिन तक होने वाले कार्यक्रम में करीब 250 पूर्व छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है। इस बार पूर्व छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। इसमें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी शामिल हैं। संस्थान की ओर से एल्युमनाई एसोसिएशन का गठन किया गया है। इसमें फिलहाल 20 हजार से अधिक सदस्य हैं। एक्सएलआरआई के एल्युमनाई एसोसिएशन की ओर से होमकमिंग का आयोजन हर सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.