जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई में सामाजिक प्रभाव समिति 'सिग्मा-ऑइकोस' द्वारा 9वें सामाजिक उद्यमिता महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। 21 फरवरी 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय 'विकसित भारत में श्रम की आकांक्षाएं' रखा गया, जिसमें देश के नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, सामाजिक उद्यमियों और शिक्षाविदों ने शिरकत की। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत डीन प्रो. संजय पात्रो, फादर मुक्ति क्लेरेंस और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस सम्मेलन में एक्सएलआरआई सहित विभिन्न संस्थानों के लगभग 250 छात्रों ने हिस्सा लिया, जो समावेशी विकास और श्रम सम्मान के प्रति युवा पीढ़ी की सजगता को दर्शाता है।सम्मेलन के दौरान दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं। प्रथम सत्र में असंगठित क्ष...